Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शिक्षक दिवस पर स्कूलों में गूंजा 'जन-जन साक्षर' का नारा, ULLAS अभियान के तहत निकली भव्य रैली

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
39 Views 5 Min Read 0 Comments
शिक्षक दिवस पर स्कूलों में गूंजा 'जन-जन साक्षर' का नारा, ULLAS अभियान के तहत निकली भव्य रैली

GPM: शिक्षक दिवस पर स्कूलों में गूंजा 'जन-जन साक्षर' का नारा, ULLAS अभियान के तहत निकली भव्य रैली

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।

जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही केंद्र सरकार के ULLAS - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों से भव्य साक्षरता रैली निकाली गई।

हाथों में तख्तियां लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गाँव-गाँव और मोहल्लों में भ्रमण कर "जन-जन साक्षर, नव भारत साक्षर" का नारा बुलंद किया। रैली के जरिए ग्रामीणों को परिवार के असाक्षर सदस्यों को साक्षरता केंद्र से जोड़ने और उन्हें बुनियादी शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया गया।

DEO ने कहा- दोहरा संदेश देने की पहल

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीश तिवारी ने बताया कि जिले में 1 से 15 सितंबर तक 'साक्षरता पखवाड़ा' चलाया जा रहा है। पखवाड़े के 5वें दिन शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रैली आयोजित कर समाज को दोहरा संदेश दिया गया—एक ओर गुरु के प्रति आदर और दूसरी ओर समाज में शिक्षा के प्रसार की अलख।

समय-सारणी के तहत चल रही हैं गतिविधियां

ULLAS कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुकेश कोरी और आलोक शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत स्वयंसेवकों (VTS) और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से पखवाड़ा मनाया जा रहा है। शासन से जारी कैलेंडर अनुसार स्कूलों में प्रतिदिन अलग-अलग जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos