Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी प्रश्नपत्र में एक ही सवाल तीन बार दोहराया

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

परीक्षा के पहले दिन सामने आई प्रश्नपत्र की गड़बड़ी, अभिभावकों और शिक्षाविदों ने जताई नाराजगी

रायपुर। रायपुर जिले के स्कूलों में कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के पहले दिन हिंदी के प्रश्नपत्र में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। प्रश्नपत्र में एक ही सवाल तीन अलग-अलग प्रश्न क्रमांकों में दोहराया गया। प्रश्न क्रमांक 9, 16 और 19 में मेजर ध्यानचंद से जुड़ा लगभग एक ही सवाल पूछा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रश्न क्रमांक 9 में “मेजर ध्यानचंद की सफलता का क्या रहस्य है?” पूछा गया है। इसके बाद दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के खंड में प्रश्न क्रमांक 16 में भी यही सवाल दोहराया गया है। वहीं प्रश्न क्रमांक 19 में दिए गए अथवा विकल्प में भी “मेजर ध्यानचंद की सफलता का क्या रहस्य था?” सवाल फिर से छपा हुआ है।

तीन अलग-अलग प्रश्नों में एक ही सवाल

प्रश्न क्रमांक 9:

लघुउत्तरीय प्रश्नों के अंतर्गत विद्यार्थियों से मेजर ध्यानचंद की सफलता का रहस्य पूछा गया।

प्रश्न क्रमांक 16:

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के खंड में भी लगभग वही सवाल दोबारा शामिल कर दिया गया।

प्रश्न क्रमांक 19:

‘मिलकर करें मिलान’ वाले प्रश्न में दिए गए अथवा विकल्प में भी मेजर ध्यानचंद की सफलता से संबंधित वही सवाल दोहराया गया।

एक ही प्रश्न के तीन बार आने से परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच चर्चा शुरू हो गई। इस गड़बड़ी को लेकर परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार करने और उसकी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

अभिभावकों में नाराजगी

अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में प्रश्नपत्र तैयार करने के बाद उसकी उचित जांच होनी चाहिए। एक ही सवाल का तीन बार दोहराया जाना विद्यार्थियों के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है।

शिक्षाविदों ने भी उठाए सवाल

शिक्षाविदों और स्थानीय लोगों ने प्रश्नपत्र में हुई इस गड़बड़ी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि परीक्षा प्रणाली में प्रश्नपत्र की गुणवत्ता और अंतिम जांच बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसी गलतियों से परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है।

वहीं, इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि विभाग प्रश्नपत्र में हुई इस गड़बड़ी को लेकर क्या कार्रवाई करता है और विद्यार्थियों के हित में क्या निर्णय लिया जाता है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos