Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

संरक्षण माह: आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण सत्रों का निरीक्षण

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
29 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

**✍️ हेतराम साहू स्टेट रिपोर्टर **

**        हमर प्रदेश छत्तीसगढ **

संरक्षण माह: आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण सत्रों का निरीक्षण

बच्चों के नियमित टीकाकरण, पोषण और स्वास्थ्य देखभाल पर विशेष जोर

महासमुंद, 01 सितम्बर 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता ने भोरिंग, बिरकोनी एवं जलकी के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य सत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं, नियमित टीकाकरण तथा शिशु संरक्षण माह के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सत्र की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश दिए।

विटामिन-ए और आयरन की खुराक के महत्व पर जागरूकता

डॉ. गुप्ता ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, शारीरिक वृद्धि एवं मानसिक विकास के लिए विटामिन-ए और आयरन की निर्धारित मात्रा एवं समयानुसार खुराक दिए जाने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने पात्र बच्चों को निर्धारित खुराक उपलब्ध कराने के साथ ही अभिभावकों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिशु संरक्षण माह के दौरान बच्चों के नियमित टीकाकरण, पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य सत्रों के माध्यम से बच्चों और उनके अभिभावकों तक आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ उन्हें जागरूक भी किया जाए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos