Sunday, October 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सक्ती जिले को 121.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
49 Views 5 Min Read 0 Comments
सक्ती जिले को 121.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

सक्ती जिले को 121.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

 

सक्ती, 11 सितंबर 2026। सक्ती जिले के विकास को गति देने के लिए 121.70 करोड़ रुपये की लागत वाले 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिले में बुनियादी सुविधाओं और विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश में पिछले ढाई वर्षों के दौरान 11.50 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है।

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विकास कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लोगों को मिल रहे लाभों पर बात रखी। 38 विकास कार्यों की सौगात से सक्ती जिले में सड़क, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास को गति मिलने की उम्मीद है

 

आदर्श शर्मा, ब्लॉक रिपोर्टर 

बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos