Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सड़क किनारे अवैध रूप से फर्नीचर लगाने वालों पर निगम की कार्रवाई, चालानी व बेदखली के साथ सामान जब्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
34 Views 5 Min Read 0 Comments
सड़क किनारे अवैध रूप से फर्नीचर लगाने वालों पर निगम की कार्रवाई, चालानी व बेदखली के साथ सामान जब्त

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

सुपेला पानी टंकी के सामने निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दोबारा कब्जा नहीं करने की दी समझाइश

 

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक-1 में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत रूप से फर्नीचर व अन्य सामान लगाने वालों के खिलाफ निगम ने कार्रवाई की। जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चालानी कार्रवाई के साथ बेदखली एवं सामान जब्ती की कार्रवाई की।

 

जोन-1 राजस्व विभाग की टीम ने सुपेला पानी टंकी के सामने सड़क किनारे अनधिकृत रूप से फर्नीचर एवं अन्य सामान लगाकर सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने वालों पर कार्रवाई की। निगम की टीम ने मौके पर लगाए गए सामान को हटवाया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया।

 

अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते हुए कहा कि भविष्य में सार्वजनिक मार्ग, सड़क किनारे अथवा फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए।

 

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी

 

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़क, फुटपाथ एवं शासकीय भूमि पर अनधिकृत कब्जा कर व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने में निगम का सहयोग करें और सड़क अथवा फुटपाथ पर अनधिकृत रूप से सामान न लगाएं।

 

ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

 

कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शशांक शेखर सिंह, नंद कुमार सिन्हा, विनोद शुक्ला, निरंजन असाटी, नीलेश ठाकुर, हेमंत यादव एवं युवराज साहू सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos