✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
*सफलता की कहानी: एक एकड़ के तालाब से आत्मनिर्भरता की राह, जाल ने बढ़ाई उम्मीद*
*गरियाबंद, 07 अक्टूबर 2026/* विकासखण्ड देवभोग के ग्राम खोकसारा निवासी अशोक नेताम के लिए सेवा सेतु शिविर में मिला मछली पकड़ने का जाल उनके मछली पालन व्यवसाय को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग साबित हुआ है।
अशोक पिछले दो वर्षों से अपने एक एकड़ के निजी तालाब में मछली पालन कर आजीविका चला रहे हैं। सीमित संसाधनों के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जाल की व्यवस्था भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ थी।
ग्राम खोकसारा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना के अंतर्गत प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने उन्हें जाल प्रदान किया। अब उन्हें उपकरण की सुविधा उपलब्ध हो गई है जिससे कार्य अधिक व्यवस्थित होगा।
अशोक ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!