Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सफाई मित्रों का सम्मान और मरीजों के प्रति सेवा भाव, सांसद विजय बघेल ने किया सम्मान

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश न्यूज नेशनल छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

दुर्ग। स्वच्छता और जनसेवा के संदेश के साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। उन्होंने सफाई मित्रों को शॉल ओढ़ाकर उनके योगदान की सराहना की और स्वच्छता व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

 

इस दौरान सांसद विजय बघेल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की। उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। सफाई कर्मचारियों के सम्मान और मरीजों की कुशलक्षेम पूछने के इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंदों के प्रति सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

 

इस अवसर पर स्वस्थ, स्वच्छ और संवेदनशील समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से योगदान देने का संदेश दिया गया।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos