सरगुजा-सूरजपुर सीमा के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, एक ही फंदे से फांसी लगाने की आशंका
Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सरगुजा-सूरजपुर सीमा के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, एक ही फंदे से फांसी लगाने की आशंका

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
41 Views 5 Min Read 0 Comments
सरगुजा-सूरजपुर सीमा के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, एक ही फंदे से फांसी लगाने की आशंका

सरगुजा-सूरजपुर सीमा के जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, एक ही फंदे से फांसी लगाने की आशंका

 

सरगुजा/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा से लगे जंगल में मंगलवार सुबह एक पेड़ पर युवक-युवती के शव फांसी के फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव एक ही फंदे से लटके हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण खुखड़ी बीनने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके देखे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दोनों ने एक ही फंदे से फांसी लगाई है, जिसके चलते उनके प्रेमी जोड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

मौके पर मिली HF Deluxe बाइक

 

घटनास्थल के पास HF Deluxe बाइक भी खड़ी मिली है। पुलिस को आशंका है कि दोनों इसी बाइक से जंगल में पहुंचे होंगे। बाइक और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम की जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

 

पहचान और कारणों की जांच जारी

 

शवों की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि घटना सोमवार को हुई होगी। फिलहाल युवक-युवती कौन हैं और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

 

पुलिस को आशंका है कि दोनों सूरजपुर या सरगुजा जिले के रहने वाले हो सकते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मृतकों की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि युवक-युवती के शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

 

संपादक: Dhaniram DEWANGAN

hamarpradeshcg.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos