Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और साइबर जागरूकता अभियान के समापन पर दुर्ग पुलिस का रक्तदान शिविर, 25 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदा

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश न्यूज छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

दुर्ग। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं साइबर जागरूकता अभियान के समापन के अवसर पर दुर्ग पुलिस लाइन में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और जनसेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

 

शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) दुर्ग हर्षित मेहर और उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चंद्र प्रकाश तिवारी सहित कुल 25 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने रक्तदान किया।

 

रक्तदान करने वालों में 2 निरीक्षक, 7 उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक, 4 प्रधान आरक्षक और 12 आरक्षक शामिल रहे।

 

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

 

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती ममता देवांगन और रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपात परिस्थितियों में नागरिकों की जान बचाने और समाज की सेवा करना भी पुलिस का महत्वपूर्ण दायित्व है।

 

नागरिकों से रक्तदान की अपील

 

इस अवसर पर दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से भी रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में आगे आने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने कहा कि समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों को अपनी क्षमता के अनुसार नियमित रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देना चाहिए।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos