सरायपाली के जैन कॉलोनी टर्निंग पर कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल
Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सरायपाली के जैन कॉलोनी टर्निंग पर कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल

Admin
Admin
5 Min Read 0 Comments
सरायपाली के जैन कॉलोनी टर्निंग पर कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल

सरायपाली के जैन कॉलोनी टर्निंग पर कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल

सरायपाली। शुक्रवार को सरायपाली के जैन कॉलोनी टर्निंग के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार टिकेश्वर पटेल, निवासी मधुबन, सरायपाली घायल हो गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार, टिकेश्वर पटेल बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान जैन कॉलोनी की ओर जाने वाले मोड़ के पास उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में उनके हाथ और ठोड़ी पर चोटें आई हैं।

टक्कर के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में कार के अगले हिस्से और बाइक को भी नुकसान पहुंचा। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए ले जाया गया।

 

दुर्घटना के चलते कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना के कारणों और अन्य विवरणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

रिपोर्टर — प्रद्युम्न शर्मा

हमर प्रदेश CG न्यूज़

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos