✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
रायपुर। जेसीआई रायपुर वामांजलि द्वारा आयोजित सात दिवसीय जयसी सप्ताह का भव्य एवं सफल समापन वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में श्याम भजन संध्या के साथ हुआ। सप्ताहभर संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार, जागरूकता, प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास एवं सदस्यता विस्तार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक डॉ. पुरेंदर मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने जयसी सप्ताह के दौरान जेसीआई रायपुर वामांजलि द्वारा किए गए विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सकारात्मक दिशा में कार्य करना चाहिए। संस्था की गतिविधियों को उन्होंने समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में जेसीआई रायपुर वामांजलि की अध्यक्ष JC प्रियंका गुप्ता, सचिव JFM सरिता पटेल एवं चैप्टर इंचार्ज JC संगीता अनल की गरिमामयी उपस्थिति रही। समापन कार्यक्रम की प्रोग्राम डायरेक्टर JC दक्ष अग्रवाल रहीं।
पूरे जयसी सप्ताह के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी Whole Jaycee Week Program Directors JC Tanu Bardhan एवं JC Mahima Sahu ने संभाली। उनके मार्गदर्शन तथा पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों से सप्ताहभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को उत्साह और सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
समापन अवसर पर आयोजित श्याम भजन संध्या ने पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों के बीच उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने भक्तिरस का आनंद लिया और जयसी सप्ताह की सफलता का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के दौरान एकता, सेवा, संस्कार और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का संदेश प्रमुखता से सामने आया। संस्था की टीम ने सप्ताहभर आयोजित गतिविधियों में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जेसीआई रायपुर वामांजलि की टीम ने भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ सामाजिक, सेवा एवं जागरूकता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!