Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नागरिकों की सुनी मांग एवं समस्याएं

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नागरिकों की सुनी मांग एवं समस्याएं

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नागरिकों की सुनी मांग एवं समस्याएं

     जांजगीर-चांपा, 06 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। आज जनदर्शन में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए।

     जनदर्शन में तहसील चांपा के ग्राम कोसमंदा निवासी श्रीमती शांति कर्ष ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, श्रीमती अर्चना बरेठ द्वारा राशनकार्ड के संबंध मे, तहसील नवागढ़ के ग्राम कर्रा निवासी श्री भागीरथी ने दिव्यांग पेंशन दिलाने, ग्राम कटौद निवासी श्रीमती रेखा बाई कर्ष द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित, तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी श्रीमती शांति देवी कश्यप ने राजस्व अभिलेख दुरुस्त कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री महोबे ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करें।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos