Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM साय ने की 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
7 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM साय ने की 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं

 

अपर कलेक्टर कार्यालय खुलेगा, 3 करोड़ से बनेगा गौरव पथ; राजमहल मार्ग पर पुल और मुक्तिधाम निर्माण को भी मंजूरी

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलाईगढ़ के रैनीभाठा में आयोजित ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

 

मुख्यमंत्री ने बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने, बस स्टैंड से हायर सेकेंडरी स्कूल तक 3 करोड़ रुपये की लागत से गौरव पथ बनाने, राजमहल मार्ग पर पुल निर्माण, वार्ड क्रमांक 15 में मुक्तिधाम तथा मां समलाई माता मंदिर के पास डोम शेड निर्माण की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त कर प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि, राजपरिवार के सदस्य, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos