Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सावन के अंतिम सोमवार में थानेश्वर मंदिर पिथौरा से निकला 51 फीट भव्य कांवड़ यात्रा। भोलेनाथ की झांकी आकर्षण*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
50 Views 5 Min Read 0 Comments
सावन के अंतिम सोमवार में थानेश्वर मंदिर पिथौरा से निकला 51 फीट भव्य कांवड़ यात्रा। भोलेनाथ की झांकी आकर्षण*

*हमर प्रदेश न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864*

 

*

*पिथौरा, महासमुंद* - सावन के पावन अवसर पर थानेश्वर मंदिर पिथौरा के इतिहास में पहली बार 51 फिट कांवड़ियों की विशाल और लंबी भक्ति कांवड़ यात्रा निकाली गई। 

 

परंपरा के अनुसार श्रद्धालु परसा पाली एनिकट से पवित्र जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए थानेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। नगर भ्रमण के दौरान पूरा वातावरण बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

 

थानेश्वर मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि यह भव्य कांवड़ यात्रा बहुत ही फलदायी है। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धा के साथ इस कांवड़ यात्रा को उठाता है, उसे मन की शांति मिलती है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

 

इस ऐतिहासिक यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कांवड़ उठाकर अपनी भक्ति का परिचय दिया।

 

इस सफल आयोजन में थानेश्वर मंदिर समिति का भरपूर सहयोग रहा। समिति के सदस्यों ने यात्रा की व्यवस्था, जलपान और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos