✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
स्टेट रिपोर्टर – गिरवर साहू
महासमुंद/सिरपुर। सिरपुर परिक्षेत्र में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस एवं भेट-मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्रुव गोंडवाना समाज के समाजजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और विरासत उसकी विशिष्ट पहचान है। इसे संरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों के बीच आत्मीय भेंट-मुलाकात हुई और सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे तथा समाज के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में महासमुंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया।
🌿 जय आदिवासी समाज!
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!