Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सीएम हेल्पलाइन से कमलेश प्रधान की राशन कार्ड संबंधी समस्या का हुआ त्वरित समाधान

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
47 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन से कमलेश प्रधान की राशन कार्ड संबंधी समस्या का हुआ त्वरित समाधान

एक कॉल पर दर्ज हुई शिकायत, संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर किया निराकरण

महासमुन्द, 09 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करा रहे हैं, जिन पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई कर समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में महासमुन्द जिले के सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम कसलबा निवासी श्री कमलेश प्रधान ने राशन कार्ड से संबंधित समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा प्रकरण पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई और उनकी राशन कार्ड संबंधी समस्या का समाधान कर दिया गया।

समस्या के निराकरण के बाद श्री कमलेश प्रधान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का समय पर समाधान हुआ, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान की सुविधा मिल रही है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही एवं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos