ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर: सीएमडी कॉलेज के बीए छात्र ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; वजह तलाश रही पुलिस
मोपका (बिलासपुर): शहर के मोपका स्थित रामकृष्ण कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कॉलेज छात्र की जान चली गई। मृतक की पहचान जितेंद्र मिश्रा के पुत्र प्रखर मिश्रा के रूप में हुई है, जो स्थानीय सीएमडी कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
* घटनाक्रम: प्रखर ने अज्ञात कारणों के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए।
* इलाज के दौरान मौत: डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद गुरुवार शाम उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।
* जांच में जुटी पुलिस: सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया।
अंतिम वर्ष के होनहार छात्र द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी संभावित पहलुओं से छानबीन शुरू कर दी है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़
Hamar pradesh CG
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!