Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
54 Views 5 Min Read 0 Comments
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

 

 

सूरजपुर: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में बस के जरिए झाड़ू की आड़ में की जा रही 4 करोड़ 24 लाख रुपये के गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जाजोन पारधी को धर दबोचा है।

कार्रवाई और मामले का विवरण

 * गिरफ्तार आरोपी: जाजोन पारधी (39 वर्ष), निवासी ग्राम खिरहनी, थाना बरही, जिला कटनी (मध्य प्रदेश)।

 * पूर्व में हुई जब्ती: 848.650 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹4.24 करोड़), 478 नग झाड़ू, 1 मोबाइल एवं तस्करी में इस्तेमाल नीलम बस (CG 15 EH 4301)।

 * दर्ज अपराध: अपराध क्रमांक 140/2026, धारा 20(B)(ii)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट।

झाड़ू की आड़ में हो रही थी करोड़ों की तस्करी

4 जून 2026 को जयनगर पुलिस ने सिलफिली के पास एक संदिग्ध बस पर छापा मारा था। तलाशी के दौरान बस की सीटों और स्लीपर बर्थ के नीचे 53 बोरियों में छुपाकर रखा 848.650 किलो गांजा बरामद हुआ था। तस्करों ने पहचान छिपाने के लिए बोरियों के ऊपर झाड़ू बांध रखी थी। मौके से बस चालक छोटन राम सहित 6 महिला तस्करों (गोल झरनी, उनर बाई, रूजीना, अटरिया, अन्टबाई, पेहरी बाई) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

मध्य प्रदेश में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

मामले के मुख्य सरगनाओं की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (IPS) ने 'एंड-टू-एंड' जांच के निर्देश दिए थे। साइबर व तकनीकी टीम की मदद से फरार आरोपी जाजोन पारधी के कटनी (म.प्र.) में छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद जयनगर पुलिस की टीम ने ग्राम खिरहनी में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया और स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे सूरजपुर ले आई।

पूछताछ के बाद 24 अगस्त को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सिंडिकेट से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में सघन विवेचना जारी है।

पुलिस टीम

इस अंतरराज्यीय कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर अमित गुप्ता, एसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक रजिन्दर एक्का, आरक्षक जितेन्द्र साहू एवं हरि सिंह की मुख्य भूमिका रही।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 

 

Hamar pradesh CG

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos