
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
सूरजपुर, छत्तीसगढ़।** सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। स्कूल से घर लौटते समय गिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
पिता के साथ पैरेंट्स मीटिंग से लौट रही थी छात्रा
मिली जानकारी के अनुसार, मृत छात्रा रिद्धिमा कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, विश्रामपुर में पढ़ती थी। वह अपने पिता के साथ स्कूल में आयोजित पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान केशवनगर इलाके में गिट्टी की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि 13 वर्षीय रिद्धिमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक द्वारा ओवरटेक करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर भारी वाहनों की सुरक्षित आवाजाही, तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!