Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
83 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हेतराम साहू- स्टेट रिपोर्टर 

        हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

 

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक

 

सफल क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित

 

महासमुन्द, 07 सितंबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में राज्यव्यापी सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान की कार्ययोजना तैयार करने, सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं नियमित मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया है।

 

गठित समिति में कलेक्टर को अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुन्द को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समिति में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।

 

इसके अलावा कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक संचालक जनसंपर्क तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद महासमुन्द भी समिति में सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

 

समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश

 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शासन की मंशानुरूप सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

 

जिला प्रशासन द्वारा अभियान के दौरान निर्धारित गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos