Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क दिव्यांग उपकरण शिविर का कमिश्नर ने किया अवलोकन

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

जगदलपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जगदलपुर में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग उपकरण शिविर का संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से उपकरण वितरण की प्रक्रिया की जानकारी ली।

 

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन को उसकी आवश्यकता के अनुरूप आवश्यक उपकरण प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि उपकरण प्राप्त करने के दौरान किसी भी दिव्यांगजन को अनावश्यक परेशानी या असुविधा नहीं होनी चाहिए।

 

उन्होंने शिविर में पंजीयन, परीक्षण, उपकरण चयन एवं वितरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करने तथा उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।

 

तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक एवं आवश्यक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और दिव्यांगजनों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos