Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्य कार्यालय परिसर में लगा शिविर, 52 आवेदन प्राप्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

 

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती 

 

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा राज्य शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने एवं उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से निगम मुख्य कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में नागरिकों की सुविधा के लिए आवास योजना, स्वास्थ्य परीक्षण, पेंशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, कृषि कल्याण सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित काउंटर लगाए गए। इन काउंटरों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई तथा जरूरतमंद हितग्राहियों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग करना रहा। एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिली।

 

आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को आवास संबंधी जानकारी, पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र पथ विक्रेताओं को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

 

शिविर में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 35 मांग एवं 17 शिकायतें शामिल हैं। निगम प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos