Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा संकल्प अभियान सेजेस करंजी में 'मेरे सपनों का भारत' पर भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
44 Views 5 Min Read 0 Comments
सेवा संकल्प अभियान  सेजेस करंजी में 'मेरे सपनों का भारत' पर भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

सेवा संकल्प अभियान

सेजेस करंजी में 'मेरे सपनों का भारत' पर भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

जगदलपुर, 18 सितम्बर 2026/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करंजी में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत: विकसित भारत 2047" विषय पर भव्य चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित इस महा-अभियान के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच का परिचय देते हुए कैनवास पर 25 साल के सेवा कार्यों, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना के शौर्य, नया कश्मीर, नक्सलमुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावों को जीवंत रंगों के माध्यम से उतारा।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos