Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवा सेतु कैंप में लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, ई-केवायसी और आधार सीडिंग की सुविधा

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

सेवा सेतु कैंप में लोगों को मिला योजनाओं का लाभ, ई-केवायसी और आधार सीडिंग की सुविधा

 

खाद्य विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी, राशनकार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ नए कार्ड की प्रक्रिया भी समझाई

 

महासमुंद, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत खाद्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय महासमुंद के वार्ड क्रमांक 13 में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु कैंप लगाया गया। शिविर में नागरिकों को खाद्य विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ई-केवायसी, आधार सीडिंग सहित राशनकार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया गया।

 

शिविर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को राशनकार्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी सरल भाषा में दी।

 

पीडीएस और खाद्य योजनाओं की दी गई जानकारी

 

सेवा सेतु कैंप में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। हितग्राहियों को उनके अधिकारों, पात्रता और राशनकार्ड से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया।

 

नए राशनकार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और पात्रता संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, ताकि पात्र परिवार बिना परेशानी के योजनाओं से जुड़ सकें।

 

राशन सामग्री के सैंपल से मिली प्रत्यक्ष जानकारी

 

शिविर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित होने वाली खाद्य सामग्री के सैंपल भी प्रदर्शित किए गए। इनमें चावल, चना, नमक, शक्कर और गुड़ सहित अन्य सामग्री शामिल रही। सैंपल के माध्यम से हितग्राहियों को राशन सामग्री की पहचान और वितरण व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।

 

जनप्रतिनिधियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 

शिविर में वार्ड पार्षद हरबंश सिंह नानू भाई, प्रीति बादल मक्कड़, हनीश बग्गा, शरद मराठा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला खाद्य अधिकारी आशीष चतुर्वेदी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचकर खाद्य विभाग की योजनाओं और हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

 

जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि खाद्य विभाग से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान और योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए सेवा सेतु कैंप का लाभ उठाएं।

 

बागबाहरा में भी लगा सेवा सेतु कैंप

 

इसी तरह बागबाहरा विकासखंड के जनपद पंचायत कार्यालय में भी सेवा सेतु कैंप आयोजित किया गया। यहां भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया गया तथा खाद्य विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई।

 

29 सितंबर को पिथौरा-बसना, 30 को सरायपाली में कैंप

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत 29 सितंबर को पिथौरा एवं बसना विकासखंड में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। वहीं 30 सितंबर को सरायपाली विकासखंड में कैंप लगाया जाएगा। इसी दिन जिला स्तरीय सेवा सेतु कैंप कार्यालय कलेक्टर परिसर, महासमुंद में आयोजित होगा। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को खाद्य विभाग की योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos