सेवानिवृत्ति पर अनोखी मिसाल व्याख्याता एफ एल साहू जी ने किया शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन
Sunday, October 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सेवानिवृत्ति पर अनोखी मिसाल व्याख्याता एफ एल साहू जी ने किया शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
सेवानिवृत्ति पर अनोखी मिसाल व्याख्याता एफ एल साहू जी ने किया शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन

सेवानिवृत्ति पर अनोखी मिसाल व्याख्याता एफ एल साहू जी ने किया शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन

 

(सेवानिवृत्त व्याख्याता एफ एल साहू के संघर्षपूर्ण नेक काम की सराहना की गई)

 

बिर्रा- बिर्रा अंचल में ऐसा आयोजन पहली बार हुआ है जो अपने शिक्षकीय सेवा से निवृत्त होने पर शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन करे, इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। ऐसा ही नेक और प्रेरणादायी पहल शा.उ.मा.वि. बिर्रा के सेवानिवृत्त व्याख्याता एफ एल साहू जी ने किया है। जिसमें बड़ी संख्या में बिर्रा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं, पत्रकार व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।मंच पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डहरिया सर, भागवताचार्य पं गीता प्रसाद तिवारी, सेवानिवृत्त व्याख्याता मनोज कुमार तिवारी,शाला विकास समिति अध्यक्ष चेतन प्रताप सिंह (चेतन बाबा),प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सीता सूर्यवंशी और मेजबान सेवानिवृत्त हुए व्याख्याता एफ एल साहू जी मंचासीन थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना और सरस्वती वंदना, स्वागत गीत हाई स्कूल की छात्राओं ने प्रस्तुत किया।सभी अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल और पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने 33 वर्षों के शिक्षकीय जीवन को यादगार बनाने के लिए श्री साहू जी ने अपने सभी साथी शिक्षकों को एक मंच पर बुलाने का निर्णय लिया है वह एक नई शुरुआत हो रही है इसमें शिक्षक मिलन समारोह एवं स्वल्पाहार का आयोजन रखा गया है। उन्होंने कहा श्री साहू जी केवल शिक्षक नहीं, बल्कि पोराबाई कांड में गांव की हुई बदनामी को अपने शिक्षा का दीप जला कर बिर्रा के लिए कर्मयोगी का काम किए हैं। इसलिए हमने भी ऐसे नेक कार्य करने वालों को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित कर रहें हैं।इस पर पत्रकार जितेन्द्र तिवारी ने शाल ओढ़ाकर कर्मयोगी शिक्षक सम्मान प्रमाणपत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री डहरिया ने कहा कि शिक्षक एक परिवार है। सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर सभी गुरुजनों से मिलकर आशीर्वाद लेना ही सबसे बड़ा सम्मान है। इस आयोजन में इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।हम श्री साहू जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। वहीं पं गीता प्रसाद तिवारी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद पहली बार एफ एल साहू जी ने एक नई पहल की शुरुआत की है।उसका स्वागत है।इस संबंध में अपने वक्तव्य में पत्रकार जितेन्द्र तिवारी महाराज जी ने जो पोराबाई कांड के संबंध में कहा वो अच्छी बात है कि इससे बिर्रा की छवि खराब हुई परंतु बिर्रा के हित के लिए अच्छा ही हुआ। आज हमारे इस विद्यालय से ऐसे-ऐसे विद्यार्थी निकल रहे हैं जो पोराबाई ने इस विद्यालय को बदनाम किया था, श्री साहू जी ने अपने लगन और मेहनत से आज विद्यालय के नाम को नई देते हुए संघर्ष कर मिसाल कायम किया है जिससे आज़ इसी विद्यालय से अपनी मेहनत के बल पर विद्यालय का नाम रोशन करते जा रहे हैं। बच्चों को आगे बढ़ने का एक पुनीत अवसर प्राप्त हुआ और हमारे जितने भी शिक्षकगण हैं उन सबको उत्साह के साथ, लगन के साथ, मजबूती के साथ काम करने का उनका हौसला बुलंद हुआ।धन्यवाद एफ एल जी, आप बहुत सुंदर कार्य किए, हर कोई आपकी तारीफ कर रहे हैं। कार्यक्रम को मनोज कुमार तिवारी, सेवानिवृत्त शिक्षक एम एल साहू, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सीता सूर्यवंशी,पूर्व सरपंच व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुदीप दीपक पाल ने भी संबोधित किया। सेवानिवृत्त हुए व्याख्याता एफ एल साहू जी ने अपने शिक्षकीय जीवन में किन किन संघर्षों का सामना किया उसको विस्तार से बताते हुए कहा कि मैं भी एक गरीब परिवार से हूं और सत्य मेव जयते की परिकल्पना पर विश्वास करता हूं आप सभी सदैव सत्य के मार्ग में चलें तो आपको कोई भी हिला नहीं सकता आज आप सबकी इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति से मैं गदगद और गौरवान्वित हूं। आज़ मेरे पढ़ाए छात्र जिनमें अनिल कश्यप रायपुर,बुद्धेश्वर कश्यप व्याख्याता, 

बुद्धेश्वर कुर्रे इंजिनियर ओड़िशा,

हिरेन्द्र कश्यप, प्रमोद कुर्रे, किशोर देवांगन,दामोदर बर्मन, महेश पंकज,शिव प्रसाद खूंटे इलेक्ट्रिशियन, घनश्याम कर्ष इंजीनियर बनकर सेवा दे रहे हैं। मुझे बड़ी प्रसन्नता है कि आप सभी का प्यार हमेशा मिलती रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कृष्ण कुमार देवांगन जी ने किया।इस अवसर पर सभी ने साहू जी का सम्मान किया गया। शिक्षक मिलन समारोह और स्वल्पाहार में विशेष रूप से सहयोगी सेवानिवृत्त व्याख्याता रूपचंद साहू, दीपक पाल जी, नर्मदा पटेल जी, लक्ष्मी देवांगन जी, मुरारी थवाईत जी, तोषण तिवारी जी, फिरतू पटेल जी और हमारे साथी के.एल. कश्यप जी,सनद् वर्मा,एकादशिया साहू मणीलाल कश्यप, देवचंद यादव, पत्रकार साथी संजू साहू, जितेन्द्र तिवारी, एकांश पटेल,राघवेंद्र पांडेय, कमल खूंटे,सुरेश कर्ष,गांधी साहू,डीपीएस स्कूल के संचालक दिनेश चंद्रा, हायर सेकेंडरी स्कूल सिलादेही के प्राचार्य खान मैडम, डीडीएस स्कूल बिर्रा के प्राचार्य श्री कुर्रे जी संकुल समन्वयक राम किशोर देवांगन जी, लखनलाल कश्यप जी, गुरु प्रसाद भतपरे जी, सेमरिया के भाई विश्वनाथ कश्यप, मूलचंद देवांगन,उत्तम साहू,मनबोध पटेल, संतोष यादव, सरोजनी जायसवाल सहित इस मिनी कुंभ में पधारे हुए समस्त शिक्षक साथी गण उपस्थित थे ।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos