Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

स्कूटी से आकर ट्रेनों में हाथ साफ करने वाला शातिर दबोचा गया, RPF-GRP ने बरामद किए 3 चोरी के मोबाइल

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
26 Views 5 Min Read 0 Comments
स्कूटी से आकर ट्रेनों में हाथ साफ करने वाला शातिर दबोचा गया, RPF-GRP ने बरामद किए 3 चोरी के मोबाइल

चक्रधरपुर: स्कूटी से आकर ट्रेनों में हाथ साफ करने वाला शातिर दबोचा गया, RPF-GRP ने बरामद किए 3 चोरी के मोबाइल

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत हुई संयुक्त कार्रवाई; टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के जनरल डिब्बों में यात्रियों को बनाता था निशाना।

चक्रधरपुर:

ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान पर हाथ साफ करने वाले गिरोह के खिलाफ रेलवे पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत आरपीएफ (टाटा व चक्रधरपुर) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर मोबाइल चोर को चक्रधरपुर स्टेशन के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी के 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

चाईबासा से स्कूटी पर आकर करता था रेकी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद निसार (42 वर्ष), निवासी चाईबासा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। वह विशेष रूप से चोरी करने के लिए चाईबासा से स्कूटी पर सवार होकर चक्रधरपुर पहुंचता था और ट्रेन संख्या 18189 (टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस) के जनरल कोच में भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों की जेब से मोबाइल पार कर देता था।

लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

चक्रधरपुर क्षेत्र में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। मामले को गंभीरता से लेते हुए चक्रधरपुर मंडल सुरक्षा आयुक्त और रेल एसपी (जमशेदपुर) के निर्देश पर आरपीएफ एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को स्टेशन परिसर के पास दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी चक्रधरपुर के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य कड़ियों की पड़ताल कर रही है।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी 

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos