Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

स्कूल जाने के लिए निकले तीन नाबालिग बच्चे लापता, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में डोंगरगढ़ से सकुशल बरामद किया

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
55 Views 5 Min Read 0 Comments
स्कूल जाने के लिए निकले तीन नाबालिग बच्चे लापता, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में डोंगरगढ़ से सकुशल बरामद किया

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

भिलाई/दुर्ग। स्कूल जाने के लिए घर से निकले तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 6 घंटे के भीतर तीनों बच्चों को डोंगरगढ़ मंदिर के पास से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चों तक पहुंचने में सफलता मिली।

 

जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर 2026 की सुबह करीब 11 बजे एक नाबालिग छात्र घर से महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, तीन दर्शन मंदिर क्षेत्र में पढ़ने के लिए निकला था। बच्चा स्कूल पहुंचा, लेकिन स्कूल में प्रवेश करने के बजाय अपने साथ पढ़ने वाले दो अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ कहीं चला गया।

 

रात्रि करीब 8 बजे परिजनों द्वारा थाना छावनी में इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल बच्चों की तलाश शुरू की। अन्य दोनों नाबालिगों के परिजनों से भी संपर्क कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

स्कूल से रेलवे स्टेशन तक खंगाले CCTV फुटेज

 

पुलिस टीम ने बच्चों की तलाश के लिए स्कूल के आसपास और उनके संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा पावर हाउस रेलवे स्टेशन के करीब 20 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।

 

पुलिस ने बच्चों के साथ पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों से पूछताछ कर उनके संभावित गंतव्य की जानकारी जुटाई। पूछताछ और उपलब्ध सुरागों के आधार पर बच्चों के डोंगरगढ़ जाने की संभावना सामने आई।

 

इसके बाद पुलिस टीम तत्काल डोंगरगढ़ रवाना हुई। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के आरपीएफ एवं संबंधित थाना पुलिस को भी सूचना देकर समन्वय स्थापित किया गया।

 

रात 2:30 बजे मंदिर के पास मिले तीनों बच्चे

 

पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी और समन्वित प्रयास के दौरान रात्रि करीब 2:30 बजे तीनों नाबालिग बच्चों को डोंगरगढ़ मंदिर के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई जारी है।

 

सुनियोजित अपराध का मामला नहीं

 

पुलिस के अनुसार, यह मामला किसी सुनियोजित अपराध की पद्धति से संबंधित नहीं है। तीनों बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे और स्कूल पहुंचने के बाद अपने साथियों के साथ डोंगरगढ़ चले गए थे।

 

छावनी पुलिस की रही महत्वपूर्ण भूमिका

 

बच्चों की सकुशल बरामदगी में थाना छावनी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की तथा डोंगरगढ़ पुलिस और आरपीएफ से समन्वय स्थापित किया।

 

दुर्ग पुलिस की अभिभावकों से अपील

 

दुर्ग पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के स्कूल आने-जाने, उनके साथियों और उनकी गतिविधियों की जानकारी रखें। यदि बच्चा निर्धारित समय पर घर नहीं लौटता या उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलती है तो बिना विलंब पुलिस को सूचना दें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस त्वरित कार्रवाई कर बच्चों की सुरक्षित बरामदगी में प्रभावी भूमिका निभा सकती है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos