Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

स्मार्ट मीटर व बढ़े बिजली बिल के विरोध में बकमा बूथ में प्रदर्शन, उपभोक्ताओं से भराए गए फार्म

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
42 Views 5 Min Read 0 Comments
स्मार्ट मीटर व बढ़े बिजली बिल के विरोध में बकमा बूथ में प्रदर्शन, उपभोक्ताओं से भराए गए फार्म

✍️ हमर प्रदेश CG न्यूज छत्तीसगढ़

स्टेट रिपोर्टर – गिरवर साहू

कोमाखान। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के तत्वावधान में ग्राम बकमा बूथ में स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिल के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं से संबंधित फार्म भी भरवाए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याओं और बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को लगातार बढ़े हुए बिलों के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायतों को दर्ज कर शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से फार्म भराए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के अध्यक्ष खेमराज सिन्हा, महामंत्री वसीम रजा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अंजोर सिंह ठाकुर, सेक्टर अध्यक्ष हेमलाल साहू सहित कवल साहू, देवा नायक, उस्मान मेमन, लंबोदर नायक, जावेद खान, दोष कुमार, गैंद पटेल, किशन लाल, पुरुषोत्तम, विनोद, गीतेश भार, सेवक राम, पिरन बेगम, केसरी बाई, हीरा बाई एवं सोनबती सहित कार्यकर्ता और स्थानीय उपभोक्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos