स्लीपर बस में 245 किलो गांजा जब्त, बस मालिक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्लीपर बस से 245 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्लीपर बस को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार गांजे की खेप उड़ीसा के मलकानगिरी से पेंड्रा लाई जा रही थी। इसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और कोरबा क्षेत्र में सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।
कार्रवाई में गांजा और स्लीपर बस समेत जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई गई है। इनमें स्लीपर बस की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। मामले में बस मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एसपी मनोज खिलारी के निर्देशन में पेंड्रा थाना पुलिस द्वारा कोटमी क्षेत्र में की गई।
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: आवास कैवर्त
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!