हमर प्रदेश CG ने 3 दिन पहले उठाया था मुद्दा, अब जाकर जागा प्रशासन, सरगी नाला पर पहुंचा पाइप
Sunday, October 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

हमर प्रदेश CG ने 3 दिन पहले उठाया था मुद्दा, अब जाकर जागा प्रशासन, सरगी नाला पर पहुंचा पाइप

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश CG ने 3 दिन पहले उठाया था मुद्दा, अब जाकर जागा प्रशासन, सरगी नाला पर पहुंचा पाइप

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद 

 

हमर प्रदेश CG ने 3 दिन पहले उठाया था मुद्दा, अब जाकर जागा प्रशासन, सरगी नाला पर पहुंचा पाइप

 

गरियाबंद फिंगेश्वर हमर प्रदेश CG की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है।

 

आपको बता दें कि 3 दिन पहले हमर प्रदेश CG ने ग्राम पंचायत रवेली (लोहरसी) के सरगी नाला की टूटी पुलिया का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खबर में बताया गया था कि कैसे 4 महीने से पुलिया बह जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा हुआ है। स्कूली बच्चों, किसानों, व्यापारियों को 12 से 15 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। परेशान होकर ग्रामीणों ने 23 अक्टूबर को कोपरा नेशनल हाइवे पर चक्काजाम करने का निर्णय लिया था।

 

3 दिन पहले की खबर के बाद हरकत में आया विभाग

हमर प्रदेश CG में खबर चलते ही विभाग की नींद खुली। आज मौके की तस्वीरें सामने आई हैं। विभाग ने तुरंत सरगी नाला में पाइप (दौंद) भिजवाया और वैकल्पिक रास्ता बनाने का काम त्योहार के दूसरे दिन से ही शुरू कर दिया है।

 

विभाग के अधिकारी और ठेकेदार ने ग्रामीणों को 2 दिन के अंदर चार पहिया वाहन के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाकर देने का आश्वासन दिया है।

 

ग्रामीणों ने हमर प्रदेश CG को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो काम 4 महीने में अधिकारी नहीं कर पाए, वो हमर प्रदेश में खबर चलने के 3 दिन के अंदर हो गया।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 2 दिन में आवागमन शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos