होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर चाकू से हमला, पुराना दोस्त वारदात के बाद फरार
Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर चाकू से हमला, पुराना दोस्त वारदात के बाद फरार

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
52 Views 5 Min Read 0 Comments
होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर चाकू से हमला, पुराना दोस्त वारदात के बाद फरार

होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर चाकू से हमला, पुराना दोस्त वारदात के बाद फरार

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के जोरातराई में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब होटल में बैठकर चाय पी रहे भाजपा नेता राजेंद्र यादव पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गया। घायल भाजपा नेता को उपचार के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र यादव रोजाना की तरह जोरातराई स्थित एक होटल में चाय पी रहे थे। इसी दौरान उनका पुराना दोस्त वहां पहुंचा और अचानक पीछे से उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी द्वारा हमला किए जाने की घटना कैद होने की बात सामने आई है।

कई सालों से नहीं हो रही थी बातचीत

घायल भाजपा नेता के मुताबिक, आरोपी से उनकी पहले दोस्ती थी, लेकिन करीब 3-4 वर्षों से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। राजेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि उनके और आरोपी के बीच किसी तरह की पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं थी।

चाकू से हमले में घायल राजेंद्र यादव को तत्काल उपचार के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना से संबंधित वीडियो फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया है।

पुलिस आरोपी की पहचान और उसके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट: संजय कुमार शुक्ला
बिलासपुर, छत्तीसगढ़

HamarPradeshCG.com

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos