✍️हमर प्रदेश CG न्यूज़ महासमुंद | छत्तीसगढ़
महासमुंद। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अति भारी बारिश की संभावना को देखते हुए महासमुंद जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को महासमुंद जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के तहत जिले के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश को कलेक्टर महासमुंद द्वारा अनुमोदित किया गया है।
📌 मुख्य जानकारी
जिला: महासमुंद, छत्तीसगढ़ अवकाश की तिथि: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार कारण: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान एवं अति भारी बारिश की आशंका
आदेश जारी: जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद आदेश दिनांक: 28 अक्टूबर 2026
हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज़ संतन दास
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!